महासमुंद : जिला स्तरीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर संपन्न, ... - CG Sandesh

महासमुंद : जिला स्तरीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर संपन्न, 92 स्वयंसेवकों सहित 104 प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण

रेडक्रॉस ने मानवता की सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया - विधायक सिन्हा

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा महासमुंद के तत्वावधान में विनय कुमार लंगेह कलेक्टर एवं पदेन अध्यक्ष, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी तथा डॉ. रीता पाण्डेय, अध्यक्ष यूथ रेडक्रॉस एवं प्राचार्य, शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के निर्देशन में 17 से 19 नवंबर 2026 तक डॉ. भीमराव अंबेडकर मंगल भवन, संजय कानन के पास, महासमुंद में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। शिविर में विभिन्न महाविद्यालयों के 92 यूथ रेडक्रॉस स्वयंसेवकों सहित कुल 104 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि तोमन लाल साहू, सभापति, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी राज्य शाखा रायपुर ने कहा कि रेडक्रॉस का कार्यक्षेत्र अत्यंत व्यापक है। रेडक्रॉस के माध्यम से केवल रक्तदान ही नहीं, बल्कि अंगदान एवं देहदान करके भी मानवता की सेवा की जा सकती है। उन्होंने युवाओं को मानव सेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अधिवक्ता भूपेन्द्र राठौर, उपाध्यक्ष, प्रबंध समिति ने स्वास्थ्य सेवा एवं मित्रता की व्याख्या करते हुए मानवता की सेवा को सर्वोच्च सेवा बताया। अनुपमा आनंद, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति के व्यक्तित्व में नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में रेडक्रॉस की महत्वपूर्ण भूमिका है।

द्वितीय दिवस आयोजित महाशिविर ज्वाल के मुख्य अतिथि चन्द्रहास चन्द्राकर, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम ने कहा कि युवा वर्ग राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने की क्षमता रखता है। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और सकारात्मक सोच देश के विकास की मजबूत आधारशिला है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संदीप दीवान, सभापति, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा महासमुंद ने अपने उद्बोधन में कहा कि गौरवशाली था भूत, भविष्य भी महान है, यदि संभालें हम और आप, अभी जो वर्तमान है।

उन्होंने युवाओं को वर्तमान की जिम्मेदारियों को समझते हुए समाज एवं राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और भारत सर्वाधिक युवाओं वाला देश है। रेडक्रॉस के युवाओं ने मानवता की सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में प्राप्त 35 राज्यपाल पुरस्कारों में से 10 पुरस्कार महासमुंद जिले को प्राप्त होना जिले के लिए गौरव की बात है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए माधवराव टाकसाले, सभापति यूथ रेडक्रॉस ने स्वास्थ्य सेवा एवं मित्रता के माध्यम से समाज में युवाओं की भूमिका तथा रेडक्रॉस के योगदान की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

प्रशिक्षण शिविर का आयोजन डॉ. रामकेश्वर सिंह कुशवाहा, डॉ. अशोक गिरि गोस्वामी, जिला रेडक्रॉस अधिकारी एवं राज्य प्रतिनिधि, पारस चोपड़ा, कोषाध्यक्ष, डॉ. अनिता रावटे, पूर्व सभापति, दाऊलाल चंद्राकर, पूर्व उपसभापति, माधवराव टाकसाले, सभापति यूथ रेडक्रॉस, मनीष शर्मा, सती साहू एवं अभिषेक पाण्डेय के मार्गदर्शन में किया गया।

प्राथमिक सहायता का दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण

प्रशिक्षण सत्रों में डॉ. यशवंत चन्द्राकर, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी एवं रेडक्रॉस मास्टर ट्रेनर, दिनेश कुमार साहू, रेडक्रॉस जिला प्रशिक्षक एवं विकासखंड सचिव, पिथौरा तथा किरण पटेल, रेडक्रॉस विकासखंड सचिव, महासमुंद द्वारा प्रतिभागियों को प्राथमिक सहायता, दुर्घटना एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित उपचार, घायलों की सुरक्षित देखभाल, रक्तस्राव नियंत्रण, पट्टी बांधने तथा जीवन रक्षक तकनीकों का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

शिविर में डॉ. नीता बाजपेई, राज्य एन.एस.एस. अधिकारी, छत्तीसगढ़ शासन एवं डॉ. मालती तिवारी, जिला संगठक, एन.एस.एस. एच.आर. बघेल, राजेश्वर खरे, अरुणा शुक्ला, प्रेम चंद्राकर, आकाश पाण्डेय, संदीप घोष, अधिवक्ता बंशीलाल साहू, श्याम सकेरकर रमेश साहू शुभम बाग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्वेतलाना नागल, सहायक जिला रेडक्रॉस अधिकारी एवं शिविर संचालक तथा डॉ. जगदीश सत्यम, रेडक्रॉस अधिकारी एवं सहायक शिविर संचालक के नेतृत्व में किया गया।

बाल संरक्षण, बाल अधिकार एवं उपभोक्ता जागरूकता पर प्रशिक्षण

संदीप दीवान, अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति ने जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, मिशन वात्सल्य, बाल देखरेख संस्थाओं एवं बच्चों के पुनर्वास से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बाल संरक्षण को प्रशासन, विभागों एवं समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताया।

आरती श्रीवास्तव, सदस्य, बाल कल्याण समिति ने बालिकाओं की सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, पॉक्सो अधिनियम एवं बाल विवाह निषेध अधिनियम की जानकारी देते हुए बच्चों को शोषण एवं दुर्व्यवहार से बचाने के प्रति जागरूक किया।

देव नारायण सिन्हा, सदस्य, बाल कल्याण समिति ने बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड की भूमिका समझाते हुए बच्चों को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।

गिरीश श्रीवास्तव, सदस्य, जिला उपभोक्ता आयोग ने आफ्टर केयर, फॉस्टर केयर एवं दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया के साथ उपभोक्ता अधिकारों, कर्तव्यों एवं शिकायत निवारण व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को जागरूक एवं जिम्मेदार उपभोक्ता बनने के लिए प्रेरित किया।

शिविर में सेवानिवृत्त शिक्षक रघुनाथ सिन्हा एवं प्रेमलाल पटेल हितेन्द्र शर्मा, सहायक जिला रेडक्रॉस अधिकारी, पारस सिन्हा, जूनियर रेडक्रॉस विकासखंड सचिव, बागबाहरा, नरेश कुमार विश्वकर्मा, व्याख्याता, तुकाराम साहू, शिक्षक, हेमलता मालिकर, शिक्षक, दुलामनी रौतिया, क्रीड़ा अधिकारी, तेजलाल देवांगन, कार्यालय कंप्यूटर ऑपरेटर एवं द्वारिका प्रसाद सिन्हा सहित अन्य सहयोगियों की सहभागिता रही।

विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापक एवं रेडक्रॉस प्रभारी पायल बढ़ेवाल, डॉ. राधेश्याम पटेल, फगेश पटेल, नेहा साहू, कमला दीवान, प्रेरणा कापसे, रेणुका साहू, रूपावती, लोकेश चक्रधारी, कांति साहू एवं धनुर्जय साहू सहित 92 यूथ रेडक्रॉस स्वयंसेवकों ने प्रशिक्षण में भाग लिया।

इस शिविर में कुल 104 प्रतिभागियों की सहभागिता रही।

शिविर के सफल आयोजन पर अर्शी अनवर, प्रवीण दीवान, महेंद्र कुमार श्रीश्रीमाल, मनोज पिंचा, डॉ. एम.वाई. मनन, येतराम साहू, प्रमोद तिवारी, सुनील शर्मा, हीरा बंजारे, डॉ. विश्वनाथ पाणिग्रही, संजय शर्मा एवं धर्मेंद्र महोबिया ने शिविर में सहभागिता निभाने वाले सभी स्वयंसेवकों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें