खल्लारी : वनकर्मियों पर हमला और शासकीय कार्य में बाधा डालना ... - CG Sandesh

खल्लारी : वनकर्मियों पर हमला और शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा भारी, न्यायालय ने निरस्त की आरोपियों की जमानत।

  • शासन विरूद्ध लक्ष्मी ध्रुव व अन्य 09 के मामले में खल्लारी पुलिस ने पेश की जमानत विरोध पत्र।
  • वनकर्मियों पर हमला और शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा भारी, न्यायालय ने निरस्त की आरोपियों की जमानत।
  • वन विभाग की गश्ती टीम को बंधक बनाकर मारपीट करने वाले 10 आरोपियों की जमानत निरस्त, सभी भेजे गए जेल।
  • साक्षियों को डराने-धमकाने की आशंका पर सख्त रुख, जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपियों की जमानत की निरस्त।
  • थाना खल्लारी के अपराध क्रमांक 114/2026 धारा 296,115 (2), 351 (3), 221, 132, 127(2), 191(2) 140 (3), 121(1) बीएनएस शासन विरूद्ध श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव अन्य 09, का है मामला।

मामला इस प्रकार से है- दिनांक 06.10.2026 को परिवृत्त आमाकोनी वन कक्ष क्रमांक 95, 96 ग्राम तमोरा में गश्त दौरान आरोपीगण लक्ष्मी ध्रुव पति प्रदीप ध्रुव, प्रदीप ध्रुव पिता इतवारी ध्रुव, सुखराम पिता सधवा खैरवार, गणेश पिता नारायण यादव, हेमिन बाई पति शत्रुघ्न ध्रुव, चंदन पिता मोहन निषाद, कलाबाई बाई पति कार्तिक राम खैरवार, लक्ष्मीबाई पति हेमन साहू, संतकुमार पिता दुर्जन खैरवार एवं अन्य अतिक्रमणकारी निवासी ग्राम तमोरा थाना खल्लारी जिला महासमुन्द के द्वारा गस्ती दल पर हमला करते हुए रात्रि 07.30 बजे से 11.30 बजे के मध्य बंधक बना लिये तथा अश्लील गाली गलौच कर लाठी डण्डा से मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा डालकर जान से मारने की धमकी दिये थे। 

जिस पर प्रार्थी नवीन वर्मा पिता स्व श्री डोमार सिंह वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी वन परिक्षेत्र कार्यालय बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुन्द छग द्वारा दिनांक 07.10.2026 को आरोपीगणों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराते हुए थाना खल्लारी में अपराध धारा 296, 115 (2) 351(3) 221, 132, 127(2) 191(2) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। 

विवेचना के दौरान प्रकरण में दिनांक 09,10.2026 को आरोपीगण से पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपीगण को गिरफ्तार कर आरोपीगण का कृत्य अपराध धारा प्रकरण अजमानतीय होने से ज्युडिशियल रिमांड माननीय न्यायालय पेश किया गया था। मामले में सभी आरोपी माननीय न्यायालय प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट महासमुन्द के द्वारा शर्तों के अधीन अंतरिम प्रोविजनल जमानत पर थे।

पुलिस द्वारा उक्त जमानत आदेश को निरस्त करने माननीय न्यायालय में अपील आवेदन प्रस्तुत किया गया। प्रकरण की निष्पक्ष विवेचना प्रभावित होने एवं साक्षियो को डराने धमकाने की प्रबल संभावना को देखते माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय महासमुन्द के द्वारा आरोपीगणो के जमानत को निरस्त किया गया है। 

माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (पारूल साय) महासमुन्द छ.ग. के द्वारा आरोपीयो के विरूध्द गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया, जिसे दिनांक 20.11.2026 को तामिल कर आरोपीयो माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया करने पर सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपीगण-
01- लक्ष्मी ध्रुव पति प्रदीप ध्रुव उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड नं 06 तमोरा थाना खल्लारी जिला महासमुंद,
02- टेमिन बाई पति शत्रुघन ध्रुव उम्र 57 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 06 तमोरा थाना खल्लारी जिला महासमुंद,
03- कलाबाई पति कार्तिक खैरवार उम्र 56 वर्ष निवासी वार्ड नं. 06 तमोरा थाना खल्लारी जिला महासमुंद,
04- लक्ष्मी बाई पति हेमन साहू उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड नं 10 तमोरा थाना खल्लारी जिला महासमुंद,
05- प्रदीप ध्रुव पिता इतवारी ध्रुव उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड नं 06 तमोरा थाना खल्लारी जिला महासमुंद,
06- सुखराम पिता सधवा राम उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड नं.07 तमोरा थाना खल्लारी जिला महासमुंद,
07- गणेश पिता देवनारायण यादव उम्र 39 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 08 तमोरा थाना खल्लारी जिला महासमुंद,
08- चंदन पिता मोहन निषाद उम्र 36 वर्ष निवासी वार्ड नं. 07 तमोरा थाना खल्लारी जिला महासमुंद,
09- संतकुमार पिता दुर्जन खैरवार उम्र 48 वर्ष निवासी वार्ड नं.07 तमोरा थाना खल्लारी जिला महासमुंद,
10- लक्ष्मी पति पन्नालाल खैरवार उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 07 तमोरा थाना खल्लारी जिला महासमुंद।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें