रसोड़ा एवं तोषगांव में बसना पुलिस की 03 अलग-अलग स्थानों मे श... - CG Sandesh

रसोड़ा एवं तोषगांव में बसना पुलिस की 03 अलग-अलग स्थानों मे शराब रेड की कार्यवाही।

  • अवैध शराब निर्माण, बिक्री व परिवहनकर्ता के खिलाफ महासमुंद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही।
  • ग्राम रसोड़ा एवं तोषगांव में बसना पुलिस की 03 अलग-अलग स्थानों मे शराब रेड की कार्यवाही।
  • तीन प्रकरण मे कुल 37.760 लीटर (महुआ /देशी प्लेन) शराब (कुल कीमती 8,960 रूपये) जप्त।
  • बिक्री वास्ते रखे हाथ भट्ठी निर्मित अवैध महुआ शराब एवं देशी प्लेन शराब सहित 03 व्यक्ति गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत पृथक-पृथक कार्यवाही।

जिले में महासमुन्द पुलिस द्वारा अवैध शराब बनाने, बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी के तहत दिनांक 19.11.2026 को थाना बसना पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही करते हुए 03 पृथक-पृथक प्रकरणों में अवैध शराब बिक्री हेतु रखे 03 आरोपियों को पकड़ा गया है।

प्रकरण 01-

ग्राम रसोड़ा मोड़ के पास आरोपी कमलेश नायक के कब्जे से एक सफेद रंग की 20 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकन में भरी 20 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित अवैध महुआ शराब (कीमती 4,000 रूपये) जप्त होने पर थाना बसना में अपराध क्रमांक 653/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम किया गया।

प्रकरण 02-

ग्राम खटखटी से रसोड़ा जाने के मार्ग पर आम पेड़ के नीचे ग्राम रसोड़ा में आरोपी शंभु नाग के कब्जे से दो सफेद रंग के प्लास्टिक थैलों में भरी कुल 32 पौवा (जुमला 5,760 एमएल) देशी प्लेन शराब (कीमती 2,560 रूपये) जप्त होने पर थाना बसना में अपराध क्रमांक 654/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम किया गया।

प्रकरण 03-

ग्राम बेल्डीह पठार मोड़ के पास ग्राम तोषगांव में आरोपी रोहित अजगल्ला के कब्जे से एक पीले रंग की प्लास्टिक जरीकन में 12 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित अवैध महुआ शराब (कीमती 2,400 रूपये) जप्त होने पर थाना बसना में अपराध क्रमांक 655/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम किया गया।
तीनों प्रकरणों में आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम-

  1. कमलेश नायक पिता राजेश नायक उम्र 27 वर्ष साकिन जगदीशपुर रोड नायक पारा बसना, हाल रसोड़ा थाना बसना जिला महासमुंद (छ.ग.)
  2. शंभु नाग पिता जागेश्वर नाग उम्र 65 वर्ष साकिन रसोड़ा थाना बसना जिला महासमुंद (छ.ग.)
  3. रोहित अजगल्ला पिता सेहत्तर अजगल्ला उम्र 44 वर्ष साकिन तोषगांव थाना बसना जिला महासमुंद (छ.ग.)

आरोपियों के कब्जे से जप्त सामग्री-
  1. 20 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब कीमती 4,000/- रूपये
  2. 5.760 लीटर (32 पौवा) देशी प्लेन शराब कीमती 2,560/- रूपये
  3. 12 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब कीमती 2,400/- रूपये

कुल जप्ती 37.760 लीटर अवैध शराब कीमती 8,960 रुपये।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें