बसना : लॉज में दबिश देकर मध्यप्रदेश एवं ओडिशा के अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के 04 सक्रिय आरोपी गिरफ्तार।
- अवैध मादक पदार्थ गांजा की अंतर्राज्यीय तस्करी का, आपराधिक षड्यंत्र एवं तैयारी के मामले में महासमुन्द पुलिस (थाना बसना) की बड़ी कार्यवाही।
- लॉज में दबिश देकर मध्यप्रदेश एवं ओडिशा के अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के 04 सक्रिय आरोपी गिरफ्तार।
- पूर्व में 15 किलो गांजा तस्करी के एवज में 70,000/- रूपये के डिजिटल (PhonePe) भुगतान के इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सत्यापित, साथ ही 25 किलो गांजा की सुपुर्दगी एवं तस्करी की आगामी योजना विफल।
- आरोपियों के कब्जे से वित्तीय लेन-देन एवं संपर्क साक्ष्य युक्त 04 नग एंड्रॉइड मोबाइल फोन (कीमती ₹40,000/-) तथा तस्करी व पायलेटिंग में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त।
- थाना बसना में स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम की धारा 29(1), 30 एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध।
- चारों गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया तथा फरार मुख्य सप्लायर एवं अन्य सहयोगियों की पतासाजी जारी।
जिला पुलिस महासमुन्द द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, क्रय-विक्रय एवं अंतर्राज्यीय गिरोहों एवं तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में, थाना बसना पुलिस द्वारा मध्यप्रदेश एवं ओडिशा के तस्करों द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा के क्रय-विक्रय व अंतर्राज्यीय परिवहन का आपराधिक षड्यंत्र रचने एवं तैयारी करने के मामले में आरोपियों के विरुद्ध थाना बसना में अपराध क्रमांक 652/2026, धारा 29(1), 30 स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 (नारकोटिक्स एक्ट) एवं धारा 61(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.11.2026 को थाना बसना को विश्वसनीय मुखबिर सूचना मिली की बसना स्थित एक लॉज में मध्यप्रदेश एवं ओडिशा राज्यों के कुछ संदिग्ध व्यक्ति एकत्रित होकर अवैध मादक पदार्थ गांजा की अंतर्राज्यीय तस्करी एवं क्रय-विक्रय हेतु आपराधिक योजना बना रहे है।
प्राप्त सूचना की तस्दीक पर बसना स्थित लॉज की घेराबंदी कर दबिश दी गई। मौके पर एक हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG-06/GB-9277 के साथ मध्य प्रदेश एवं ओडिशा के चार संदिग्ध व्यक्ति एक साथ उपस्थित मिले, जो पुलिस बल को देखकर घबरा गए, पुलिस द्वारा उनसे पुछताछ करने पर तथा बसना के इस लाॅज में रूकने का कोई वैध व्यावसायिक, पारिवारिक या यात्रा संबंधी कारण नहीं बता सके।
संदेह पुख्ता होने पर विस्तृत पूछताछ एवं उनके मोबाइल फोनों के फोन बुक, काॅन्टेक्ट व इनकमिंग-आउट गोईंग काॅल की जाॅच पड़ताल करने पर यह तथ्य उजागर हुआ कि आरोपी मंगल सिंह मीणा एवं हेमराज मीणा ने मध्यप्रदेश के सहयोगियों तथा ओडिशा के मुख्य सप्लायर निवासी ग्राम रुड़कीदादर, थाना झारबंद, जिला बरगढ़, (ओडिशा) के साथ मिलकर संगठित गिरोह बनाया है। उनके सहयोगी लिंगराज गुरु एवं उदीप्त प्रधान मोटर साइकिल क्रमांक CG-06/GB-9277 से अवैध गांजा लेकर बसना आते हैं और मध्यस्थ व पायलेटिंग के रूप में सुपुर्दगी कराते हैं। जिसके पश्चात लिंगराज गुरु मध्यप्रदेश के गिरोह के साथ भोपाल तक गांजा छोड़ने जाता है।
इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के रूप में आरोपी मंगल सिंह मीणा के ओप्पो मोबाइल फोन में संचालित फोन-पे ऐप के लेन-देन विवरण से यह सत्यापित हुआ कि लगभग 15 दिन पूर्व इसी गिरोह द्वारा मंगल सिंह मीणा को दो बैग में 15 किलो अवैध गांजा उपलब्ध कराया गया था। जिसके एवज में 70,000 रूपये का डिजिटल भुगतान किया गया था।
दिनांक 19.11.2026 को भी मुख्य सप्लायर सुरेश नायक से लगभग 25 किलोग्राम अवैध गांजा प्राप्त करने हेतु बैंक खाते में राशि अंतरण की प्रक्रिया होनी थी, किन्तु समय पर पेमेंट न हो पाने एवं पुलिस दबिश पड़ जाने के कारण मौके पर गांजा की सुपुर्दगी नहीं हो सकी।
प्रकरण में धारा 29(1), 30 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 61(2) बीएनएस का अपराध थाना बसना में पंजीबद्ध कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर दिनांक 20.11.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है
गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता–
- हेमराज मीणा पिता प्रीति लाल मीणा, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम फादलपुर, थाना रागौर, जिला गुना (म.प्र.)।
- मंगल सिंह मीणा पिता श्री लाल मीणा, उम्र 35 वर्ष, निवासी कुंभराज, थाना कुंभराज, जिलाj गुना (म.प्र.)।
- लिंगराज गुरु पिता रामचंद्र गुरु, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम कोतना, थाना झारबंद, जिला बरगढ़ (ओडिशा)।
- उदीप्त प्रधान पिता चूड़ामणि प्रधान उर्फ विद्युत रंजन प्रधान, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम कोतना, थाना झारबंद, जिला बरगढ़ (ओडिशा)।
आरोपियों के कब्जे से जप्त सामग्री का विवरण-
- 04 नग एंड्रॉइड मोबाइल फोन (वित्तीय लेन-देन एवं संपर्क साक्ष्य सहित)– कुल कीमती ₹40,000 रूपये।
- 01 नग मोटरसाइकिल।