बसना : स्कूल जा रही एक छात्रा के साथ अश्लील गाली-गलौज और मार... - CG Sandesh

बसना : स्कूल जा रही एक छात्रा के साथ अश्लील गाली-गलौज और मारपीट, मामला दर्ज

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम रसोड़ा में स्कूल जा रही एक छात्रा के साथ अश्लील गाली-गलौज, बाल पकड़कर मारपीट और बीच-बचाव करने आए शिक्षकों को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार, 18 नवंबर की सुबह करीब 9:30 बजे छात्रा लता नायक अपनी सहेलियों अंशु नायक और ज्योति नायक के साथ शासकीय हाई स्कूल रसोड़ा जा रही थी, इसी दौरान जैसे ही तीनों छात्राएं स्कूल के गेट के पास पहुंचीं, वहां पहले से खड़े ग्राम रसोड़ा निवासी खिरसागर यादव ने उन्हें देखकर अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी.

जब छात्रा लता नायक ने गाली-गलौज करने से मना किया, तो आरोपी खिरसागर यादव भड़क गया और "तू बहुत बोलती है" कहते हुए छात्रा के बाल पकड़ लिए तथा उसे थप्पड़ मारने लगा.

मारपीट होता देख साथ मौजूद सहेली ज्योति नायक और अंशु नायक ने बीच-बचाव करने की कोशिश की. इसके बाद ज्योति नायक दौड़कर स्कूल के भीतर गई और शिक्षक वीणा प्रधान तथा रविंद्र कुमार राणा को बुलाकर लाई.

मौके पर पहुंचे शिक्षकों ने जब बीच-बचाव कर छात्रा को छुड़ाया, तो आरोपी खिरसागर यादव ने शिक्षकों को भी जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गया.

घटना के बाद घबराई छात्रा लता नायक ने अपनी शिक्षिका वीणा यादव के मोबाइल फोन से घर पर मौजूद अपनी मां को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर आरोपी खिरसागर यादव के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई, जिसपर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा   115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें