महासमुंद : पंजीकृत श्रमिकों के ई-केवाईसी संशोधन के लिए 19 से... - CG Sandesh

महासमुंद : पंजीकृत श्रमिकों के ई-केवाईसी संशोधन के लिए 19 से 26 नवंबर तक लगेंगे विशेष शिविर

जिले के संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से श्रम विभाग द्वारा विशेष मोबाइल कैंप (शिविर) आयोजित किए जा रहे हैं।

जिला श्रम का पदाधिकारी डी.एन. पात्रा ने बताया कि इन शिविरों में श्रमिकों के पंजीयन, नवीनीकरण, संशोधन, ई-केवाईसी (E-KYC) और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के आवेदन प्राप्त कर उनका निराकरण किया जाएगा। यह शिविर 30 नवंबर तक चलेगी।

इसी तरह संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत श्रमिकों के पंजीयन कार्ड में ई-केवाईसी संशोधन हेतु 19 नवंबर 2026 से 26 नवंबर 2026 तक विभिन्न विकासखंडों में सी.एस.सी. स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे। संबंधित नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायतों के वार्डों में मुनादी कराकर श्रमिकों को नियत तिथि पर शिविर में उपस्थित होने हेतु सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसमें बागबाहरा के बोकरामुड़ा, तमोरा, ओंकारबंद, कोमाखान, तेंदुकोना, भोथा,भीमखोज, पिथौरा ब्लॉक के सोनसिल्ल, कसहीबाहरा, गबौद और महासमुन्द ब्लॉक के चिरको में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इसी तरह 20 नवंबर बसना ब्लॉक के भंवरपुर, बागबाहरा ब्लॉक के गांजर, 23 को सरायपाली नगर पालिका के वार्ड 7, महासमुन्द ब्लॉक के कांपा,25 को बसना के बिछिया स, पिथौरा के सरकड़ा, 26 को बागबाहरा के बंसुलीडबरी, सरायपाली नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 9, 27 को महासमुन्द के घोड़ारी, पिथौरा के लाखागढ़, बसना नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 5, 30 नवंबर को बागबाहरा के टेढ़ीनारा और सरायपाली नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 10 में शिविर का लगाया जाएगा।

श्रम विभाग ने जिले के समस्त पंजीकृत श्रमिकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर अपने नजदीकी शिविर स्थल पर पहुंचकर ई-केवाईसी संशोधन कार्य पूर्ण कराएं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें