महासमुंद : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद पर भर्ती, 3 दिसंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
एकीकृत बाल विकास परियोजना महासमुंद ग्रामीण अंतर्गत ग्राम पंचायत बोड़रा के ग्राम ठुमसा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक पद रिक्त है। उक्त पद की पूर्ति के लिए विभाग द्वारा विज्ञापन जारी कर दिया गया है।
इच्छुक एवं पात्र स्थानीय महिला अभ्यर्थी 19 नवंबर 2026 से 03 दिसंबर 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं नियम-शर्तें जारी विज्ञापन में देखी जा सकती हैं।
इस संबंध में परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना महासमुंद ग्रामीण द्वारा सूचना जारी की गई है।
अन्य सम्बंधित खबरें