बसना  : ओडिशा से रायपुर खपाने ले जाई जा रही 115 शीशी प्रतिबं... - CG Sandesh

बसना : ओडिशा से रायपुर खपाने ले जाई जा रही 115 शीशी प्रतिबंधित नशीली कफ सीरप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

बसना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर के दो तस्करों के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली कफ सीरप की 115 शीशियां और तस्करी में प्रयुक्त दोपहिया वाहन सहित कुल ₹73,395 का सामान जब्त किया गया है.

कार्रवाई 16 नवंबर 2026 को पलसापाली बैरियर पर वाहन चेकिंग के दौरान की गई, जहाँ संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी. तभी ओडिशा की ओर से एक सफेद रंग की सुजुकी बर्गमैन स्कूटी क्रमांक CG 04 RB 1095 पर दो युवक आते दिखाई दिए, जो पुलिस टीम को देखकर दोनों युवक घबरा गए और वाहन मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर घेराबंदी कर पकड़ लिया.

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मिर्जा एजाज और शेख अशफाक निवासी रायपुर बताया. भागने का कारण पूछने पर उन्होंने स्वीकार किया कि वे ओडिशा से अवैध नशीली कफ सीरप खरीदकर बिक्री के लिए रायपुर ले जा रहे थे.

जिनसे तलाशी लेने पर आरोपियों के पास मौजूद पिट्ठू बैग से प्रतिबंधित नशीली दवा कोडीन फॉस्फेट एवं ट्राइप्रोलिडिन हाइड्रोक्लोराइड युक्त 'विंसेरेक्स' कफ सीरप की 115 शीशियां प्रत्येक 100 एमएल, कुल मात्रा 11,500 एमएल बरामद हुईं.

जिसपर आरोपियों के विरुद्ध धारा 21(2)(सी) स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 (NDPS एक्ट) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

गिरफ्तार आरोपियों के नाम-

  1. मिर्जा एजाज पिता मिर्जा युसूफ, उम्र 32 वर्ष, निवासी संतोषी नगर, कुंवर बाई स्कूल के पास, टिकरापारा, रायपुर, थाना टिकरापारा, जिला रायपुर (छ.ग.)।
  2. शेख अशफाक पिता शेख इकबाल, उम्र 38 वर्ष, निवासी शास्त्री मार्केट, रायपुर, थाना गोल बाजार, जिला रायपुर (छ.ग.)।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें