बसना : अपनी जमीन बताकर विवाद, हाथ-मुक्कों से मारपीट, मामला द... - CG Sandesh

बसना : अपनी जमीन बताकर विवाद, हाथ-मुक्कों से मारपीट, मामला दर्ज.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम मोहका में बाड़ी की जमीन पर दवाई छिड़काव करने के विवाद में एक महिला के साथ गाली-गलौज, हाथ-मुक्कों से मारपीट, स्प्रेयर हैंडल की छीना-झपटी और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मोहका निवासी पुष्पांजली बारीक के घर के सामने लगभग 5 डिसमिल बाड़ी की जमीन है, जिस पर वे कई वर्षों से काबिज हैं. इसी जमीन से सटी हुई खिरोदनी साहू की भी भूमि है, जिसका खसरा नंबर अलग है. आरोप है कि खिरोदनी साहू और उनके पति लोकनाथ साहू उक्त 5 डिसमिल बाड़ी को अपनी जमीन बताकर विवाद करते हैं.

जहाँ 27 अक्टूबर की सुबह करीब 8:30 बजे पुष्पांजली बारीक अपने नौकर राजेश भोई के साथ बाड़ी में घास मारने वाली दवा घासनाशक का छिड़काव करवा रही थीं. इसी दौरान खिरोदनी साहू और उनके पति लोकनाथ साहू वहां पहुंचे और "हमारी जगह में दवाई का छिड़काव क्यों करवा रहे हो" कहते हुए विवाद करने लगे.

आरोप है कि दोनों ने मिलकर पुष्पांजली बारीक के साथ अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी. इस बीच आरोपियों ने राजेश भोई के हाथ से स्प्रेयर हैंडल छीनने की कोशिश की तथा खिरोदनी साहू ने पीड़िता के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की.

घटना को मौके पर मौजूद पूर्णचंद्र प्रधान, राजेश भोई और बीनीता बारीक ने देखा व सुना, जिन्होंने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया. वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों खिरोदनी साहू और लोकनाथ साहू के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें