बसना : जमीन बंटवारे के विवाद में कोटवार की बाउंड्रीवॉल तोड़ी, तीन पर मामला दर्ज
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम कुडेकेल में जमीन बंटवारे के विवाद में बाउंड्रीवॉल तोड़ने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कुडेकेल निवासी रनसाय भार गांव में कोटवारी का कार्य करते हैं, जिनके घर से लगी हुई लगभग 15 डिसमिल आबादी भूमि पर उन्होंने ईंट और सीमेंट से बाउंड्रीवॉल बनवाया था.
जिसे 10 नवंबर की दोपहर करीब 1:00 बजे उनके बड़े भाई मोखरसाय भार, बहन दुकली बाई तांडी और भाभी श्याम बाई भार मौके पर पहुंचे और तीनों ने जमीन में हिस्सा बंटवारे की मांग करते हुए विवाद शुरू कर दिया. दौरान आरोपियों ने गंदी-गंदी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और बाड़ी की ईंट-सीमेंट से बनी बाउंड्रीवॉल को तोड़ दिया.
घटना को पीड़ित के पुत्र वेदप्रसाद और पत्नी सुकमोती ने मौके पर देखा और सुना, आरोपियों की धमकी से पीड़ित परिवार भयभीत है. घटना के बाद रनसाय भार ने थाने पहुंचकर तीनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.