बसना : सुपरवाइजर के सिर पर बीयर की बोतल से हमला, मामला दर्ज - CG Sandesh

बसना : सुपरवाइजर के सिर पर बीयर की बोतल से हमला, मामला दर्ज

बसना के अंग्रेजी मदिरा दुकान के सुपरवाइजर के सिर पर बीयर की बोतल से हमला कर उसे घायल कर दिया। मामले में पीड़ित की शिकायत पर थाना बसना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नया स्टॉक स्कैन न होने के कारण शुरू हुआ विवाद

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बरगांव निवासी अमीय कुमार (बी.कॉम शिक्षित) वर्तमान में बसना स्थित मदिरा दुकान में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। 15 नवंबर की रात करीब 8:00 बजे वे रायपुर से वाहन में शराब का नया स्टॉक लेकर आए थे और उसे दुकान में रखवा रहे थे। इसी दौरान एक युवक दुकान पर आया और बीयर की मांग करने लगा। सुपरवाइजर अमीय कुमार ने नया स्टॉक होने और सिस्टम में स्कैन न हो पाने की बात कहकर बीयर देने में असमर्थता जताई, जिसके बाद युवक अन्य शराब खरीदकर वहां से चला गया।

बोतल से सिर पर किया प्रहार, गवाहों ने कराया बीच-बचाव

करीब आधे घंटे बाद रात 8:30 बजे वह युवक दोबारा दुकान पर लौटा और बीयर मांगने लगा। इस बार सेल्समैन नेपाल बाक ने उसे बीयर दे दी। आरोप है कि बीयर लेने के बाद युवक अंग्रेजी मदिरा दुकान के गेट पर खड़े सुपरवाइजर अमीय कुमार के पास पहुंचा और "पहले बीयर क्यों नहीं दिए थे" कहते हुए अश्लील गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने लगा। इसी बीच, उसने अपने हाथ में रखी बीयर की बोतल से अमीय कुमार के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनके सिर से खून बहने लगा।

मौके पर मौजूद सेल्समैन नेपाल बाक, भुवनेश्वर चौहान, जगन्नाथ निषाद व अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और घायल सुपरवाइजर को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल बसना पहुंचाया। अस्पताल में साथ मौजूद भुवनेश्वर और जगन्नाथ निषाद ने हमलावर की पहचान बिछिया निवासी चंद्रशेखर के रूप में बताई। उपचार के पश्चात पीड़ित अमीय कुमार ने 16 नवंबर को थाना बसना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें