शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर महासमुंद पुलिस की कार्रवाई - CG Sandesh

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर महासमुंद पुलिस की कार्रवाई

  • शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर महासमुंद पुलिस का शिकंजा, 3 दिन में 21 चालक कार्रवाई की जद में।
  • नशे में ड्राइविंग पड़ी महंगी, न्यायालय ने 05 वाहन चालकों पर लगाया ₹50 हजार का जुर्माना।
  • सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, शराबी वाहन चालकों पर महासमुंद पुलिस की लगातार कार्रवाई।
  • शराब पीकर स्टेयरिंग थामने वालों सावधान! पकड़े जाने पर पुलिस कार्रवाई के साथ न्यायालय से भी लगेगा आर्थिक दंड।
  • हादसों को रोकने महासमुंद पुलिस सख्त, नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान।

महासमुंद पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। विगत तीन दिनों में 21 दोपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इनमें से आज न्यायालय में पेश किए गए 05 वाहन चालकों पर न्यायालय द्वारा प्रत्येक पर ₹10,000 का अर्थदंड लगाया गया। 

दुर्घटना को रोकने के लिए महासमुंद शहर के विभिन्न चौक चौराहो में शराब पीकर वाहन चलाने वाले दोपहिया वाहनों पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है, दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों के द्वारा शराब सेवन कर वाहन चलाते पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है, जिसमें से आज 05 वाहनों को माननीय न्यायालय पेश किया गया, जिस पर न्यायालय द्वारा सभी वाहनों के विरुद्ध अर्थदंड से दंडित किया गया है।

महासमुंद पुलिस की स्पष्ट चेतावनी है कि शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर किसी प्रकार की लापरवाही या रियायत नहीं बरती जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

याद रखें—कुछ मिनट का नशा, पूरी जिंदगी पर भारी पड़ सकता है।

सेवन कर किसी भी परिस्थिति में वाहन न चलाएं। नशे की हालत में वाहन चलाने से चालक का संतुलन, निर्णय लेने की क्षमता और प्रतिक्रिया देने की गति प्रभावित होती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें