सरायपाली : बच्चों को उपहार भेंट कर सांस्कृतिक कार्यक्रम और न... - CG Sandesh

सरायपाली : बच्चों को उपहार भेंट कर सांस्कृतिक कार्यक्रम और न्योता भोज के साथ मनाया गया बाल दिवस

बाल दिवस के अवसर पर शास आदिवासी कन्या आश्रम डूडुमचुंवाँ में हर्षोल्लास से कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों के स्वागत चंदन तिलक पुष्प वर्षा और गुलदस्ता भेंट कर किया गया।विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत कविता और डांस का आयोजन किया गया। 

जिसमें कुमकुम सिदार, मानवी, जानवी, रिषिका, बनिता, दिव्या, मंजू, कमला, यामिनी साहू, आरती, दामिनी, यामिनी राठिया, सुरभि, अनुराधा, लावण्या नितिशा और नव्या डडसेना ने डांस प्रस्तुत किया।

वहीं खुशबू,मानवी,कमला,पिंकी,दिव्या,भारती और यामिनी ने गीत कविता प्रस्तुत किया। न्योता भोज का आयोजन हुआ शाला के शिक्षक साथियों के द्वारा बच्चों के लिए आंशिक न्योता भोज का आयोजन किया गया था जिसमें बच्चों को खीर पूड़ी जलेबी और टाफी दिया गया।

बच्चों को दिया गया उपहार शाला के शिक्षकों के द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षिक सामग्री जैसे कापी,पेन,पेंसिल,रबर और स्लेट देकर उन्हें सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रधान पाठक कु अंजनी चौहान ने बच्चों को जवाहर लाल नेहरू के जीवन से रूबरू कराया।

वहीं आश्रम अधीक्षिका नीतू पटेल ने बताया कि हमें चाचा नेहरू के जीवन से सीखने की जरूरत है और उनके नक्शे कदम पर चलने की अपील की। शिक्षक डिंगर दास वैष्णव ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारना,अच्छे संस्कार विकसित करना तथा शिक्षा के साथ रचनात्मक गतिविधि से जोड़ना शिक्षक के साथ पालक की जिम्मेदारी है।

शिक्षक सुन्दर लाल डडसेना ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, उनकी प्रतिभा को निखारना हम सबका दायित्व है। बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। 

कार्यक्रम में प्रधान पाठक कु अंजनी चौहान, आश्रम अधीक्षिका नीतू पटेल, शिक्षक डिंगर दास वैष्णव और सुन्दर लाल डडसेना मधुर के साथ आश्रम रसोइया मीरा जगत और सरोजनी यादव स्कूल रसोइया सुशीला जायसवाल और प्रियंका साव के साथ स्वीपर पिरोवती सागर सहित बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें