सरायपाली : शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा एवं प्राथमिक तथा उच्... - CG Sandesh

सरायपाली : शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा एवं प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक शाला खपरीडीह में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस

विकासखंड सरायपाली के शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा एवं प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक शाला खपरीडीह में बाल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में बाल दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी मां सरस्वती, भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना कर किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने चाचा नेहरू के प्रति अपना स्नेह प्रकट करते हुए उनके संदेशों को प्रस्तुत किया। आंगनबाड़ी के छात्र पुष्कर निषाद को चाचा नेहरू के वेश में आकर्षक रूप से सजाया गया।

प्रधान पाठक दुर्वादल दीप ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की जीवनी एवं बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की बात कही। इस अवसर पर बच्चों को चॉकलेट वितरित की गई, जिसे पाकर बच्चे काफी प्रसन्न नजर आए।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उत्तरा नायक, सरस्वती स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष दुवास मोती, पदमा भोई, पदमा यादव, विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी एवं आंगनबाड़ी के बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक शिक्षक राजकुमार भोई ने किया।

खपरीडीह में बच्चों को टी-शर्ट एवं शैक्षणिक सामग्री वितरित

इसी क्रम में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला खपरीडीह में भी बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित जवाहरलाल नेहरू के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना कर किया गया।

उच्च प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक सुरेंद्र भोई ने चाचा नेहरू के जन्मदिवस एवं बाल दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक निर्मल पुरोहित ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।

बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने एवं उन्हें विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा विद्यार्थियों को टी-शर्ट, पेन एवं पेंसिल वितरित किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

इस अवसर पर शिक्षक लक्ष्मी नायक, बिंदु सोना, अनिल कुमार चौधरी, चरण सिंह साहू सहित विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। दोनों विद्यालयों में बाल दिवस का आयोजन बच्चों के प्रति प्रेम, स्नेह एवं उनके सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें