सरायपाली : बाल दिवस पर उच्च प्राथमिक शाला रिमजी में विशेष आय... - CG Sandesh

सरायपाली : बाल दिवस पर उच्च प्राथमिक शाला रिमजी में विशेष आयोजन, अतिथि ने बच्चों को बांटे उपहार

शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी में बाल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं जनप्रतिनिधि के रूप में तिरिथ कुमारी मानिकपुरी, प्रदेश समन्वयक, ओबीसी कांग्रेस छत्तीसगढ़, प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस छत्तीसगढ़ एवं प्रदेश अध्यक्ष, प्रांतीय मानिकपुरी पनका समाज महिला प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ का विद्यालय आगमन हुआ।

इस अवसर पर मानिकपुरी ने बच्चों को प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए शिक्षा, अनुशासन, मेहनत और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए बच्चों को उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दी।

उन्होंने बच्चों के साथ बाल दिवस की खुशियां साझा कीं तथा सभी बच्चों का चॉकलेट से मुंह मीठा कराया और उपहार स्वरूप पेन भेंट किए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था।

विद्यालय परिवार ने अतिथि के इस स्नेहपूर्ण एवं प्रेरणादायक पहल की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें