महासमुंद : जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 13 नवंबर को, आठ व... - CG Sandesh

महासमुंद : जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 13 नवंबर को, आठ विधाओं में होगी प्रतियोगिताएं

जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग महासमुंद द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 का आयोजन 13 नवंबर को सुबह 11 बजे से डाॅ. बी.आर. अंबेडकर मांगलिक भवन, खैरा महासमुंद में किया जाएगा। 

आयोजन में मुख्य अतिथि सांसद रूपकुमारी चौधरी सहित विधायकगण, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। उत्सव का उद्देश्य युवाओं में सांस्कृतिक आदान-प्रदान, पारस्परिक एकता एवं प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है।

युवा उत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, कविता लेखन, पारंपरिक वेशभूषा, क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज एवं राॅक बैंड सहित आठ विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा प्रतिभागी तथा 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के संगतकार शामिल हो सकेंगे। प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक विधा में शामिल हो सकते हैं।

क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज के तहत ‘नशामुक्त युवा फाॅर विकसित छत्तीसगढ़’ थीम पर अधिकतम 60 सेकंड की मौलिक रील बनानी होगी। वहीं लोकगीत में फिल्मी गीत मान्य नहीं होंगे तथा लोकनृत्य में रिकाॅर्डेड संगीत की अनुमति नहीं होगी। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए खेल अधिकारी मनोज कुमार धृतलहरे से मोबाइल नंबर 9617500748 पर संपर्क किया जा सकता है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें