दिवाली की खुशियों के बीच पसरा मातम! बस और ट्रक की जोरदार भिड... - CG Sandesh

दिवाली की खुशियों के बीच पसरा मातम! बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत

 जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में दिपावली के दिन एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां यात्रियों से भरी बस और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई और वहीं बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए।

यह हादसा NH-43 पर रविवार सुबह 5 बजे के आसपास हुआ। बताया जा रहा है कि रॉयल बस पटना से रायपुर जा रही थी। इसी दौरान कुनकुरी के सलियाटोली में ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई।

बस यात्री सुरक्षित

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और ट्रक के बरखच्चे उड़ गए। वहीं इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई और बस में सवार यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू में जुटी और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी।




author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें