महासमुंद : पीएम आशा के तहत एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि में वृद्धि, 15 नवम्बर तक कर सकते हैं पंजीयन
जिले के सभी विकासखण्डों में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम आशा) के तहत प्राईस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026-27 दलहन, तिलहन फसलों के खरीदी समर्थन मूल्य पर होगी। उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप ने बताया कि खरीफ में अरहर, उड़द, मूंग, मूगफली एवं सोयाबीन अधिसूचित फसलों का निर्धारित समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था की गई है।
जिसमें अरहर 8450 रूपये प्रति क्विटल, उड़द 8200, मूंग 8780, मूंगफली 7517 रूपये प्रति क्विटल, सोयाबीन 5708 रूपये प्रति क्विटल निर्धारित है, खरीफ महासमुंद जिले में कुल 5 खरीदी केन्द्र बनाए गए है, उपार्जन केन्द्र कृषि उपज मंडी पिटियाझर, महासमुंद, प्राथमिक कृषि साख समिति सिर्रीपठारीमुड़ा बागबाहरा, प्राथमिक कृषि साख समिति पिथौरा, प्राथमिक कृषि साख समिति भंवरपुर, कृषि उपज मंडी सरायपाली इन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर खरीदी ई-समृद्धि पोर्टल के माध्यम से किया जाना है।
इनमें समर्थन मूल्य का लाभ उन्ही कृषकों को मिलेगा, जो एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीकृत होगें एवं एक सप्ताह के अंदर भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाती है। अब किसानों को अपनी उपज औने-पौने दामों पर बिचैलियों को बेचने की मजबूरी नहीं होगी, बल्कि उन्हें उनकी मेहनत का सही और वाजिब मूल्य मिल सकेगा। एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि 01 जुलाई से 31 अक्टूबर 2026 तक था। जिसमें संशोधन कर एकीकृत किसान पोर्टल में कृषकों का निर्धारित पंजीयन कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 नवम्बर 2026 तक कर दी गई है।