महासमुंद : राजस्व कार्यो में लापरवाही बरतने हड़ताल में शामिल... - CG Sandesh

महासमुंद : राजस्व कार्यो में लापरवाही बरतने हड़ताल में शामिल पांच पटवारी निलंबित

कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर किसानों के राजस्व संबंधी कार्यों में लापरवाही एवं पंजीयन पीवी सत्यापन तथा डीसीएस सर्वे में संतोषजनक प्रगति नहीं पाए जाने पर हड़ताल में शामिल जिले के 5 पटवारियों को संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा निलंबित किया गया है।

जारी आदेश के तहत बागबाहरा तहसील अंतर्गत भंगी राम ध्रुव, कमलेश डहरे, नीरज कुमार वर्मा एवं बसना अनुविभाग के तिलक राम चौधरी तथा सरायपाली अनुविभाग अंतर्गत दमयंती नायक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें