महासमुंद : मेरिट एवं वेलफेयर आधारित छात्रवृत्ति योजनाओं का ल... - CG Sandesh

महासमुंद : मेरिट एवं वेलफेयर आधारित छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ एक साथ ले सकेंगे विद्यार्थी

भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं को मुख्य रूप से दो श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। इनमें मेरिट आधारित छात्रवृत्ति एवं वेलफेयर आधारित छात्रवृत्ति शामिल हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि इस वर्गीकरण के अंतर्गत पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति योजनाओं को वेलफेयर आधारित योजना में शामिल किया गया है। 

भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार यदि कोई विद्यार्थी मेरिट आधारित छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त कर रहा है, तो वह वेलफेयर आधारित छात्रवृत्ति योजना के लिए भी पात्र होगा। इसी प्रकार वेलफेयर आधारित छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त करने वाला विद्यार्थी भी मेरिट आधारित छात्रवृत्ति योजना के लिए पात्र हो सकेगा। उक्त वर्गीकरण एवं पात्रता संबंधी प्रावधान भारत सरकार की केंद्रीय क्षेत्रीय योजनाओं तथा केंद्र प्रवर्तित योजनाओं पर लागू होंगे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें