बागबाहरा : वित्त मंत्री चौधरी ने ओपन स्टेडियम का फीता काटकर ... - CG Sandesh

बागबाहरा : वित्त मंत्री चौधरी ने ओपन स्टेडियम का फीता काटकर किया लोकार्पण

युवा संवाद कार्यक्रम में ओ.पी. चौधरी ने कैरियर मार्गदर्शन दिया

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने शासकीय खेमराज लक्ष्मीचंद कला एवं वाणिज्य कॉलेज बागबाहरा के ओपन स्टेडियम का फीता काटकर लोकार्पण किया। यह स्टेडियम 134. 67 लाख रुपये की लागत से निर्मित है। इसके बाद वित्त मंत्री ने कॉलेज प्रांगण में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ववलित कर की गई। 

इस अवसर पर पूर्व विधायक परेस बागबाहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल, भारत स्काउट गाइड के जिलाध्यक्ष येतराम साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, Jherh vydk paækdj एवं स्थानीय जनप्रतिनधिगण, प्रभारी प्राचार्य शिव गोपाल रात्रे, प्रोफेसर एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम में राष्ट्रगीत वन्दे मातरम, राष्ट्रगान जन गण मन और राजकीय गीत अरपा पैरी के धार का सामूहिक गायन किया गया।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने इस अवसर पर छात्रा भारती साहू सहित अन्य युवाओं से संवाद कर राजधानी रायपुर में स्थित राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों आईआईएम, एम्स, ट्रिपल आईटी, एचएनएलयू, सिपेट, के बारे में प्रश्न पूछकर युवाओं से जवाब मांगा और सही जवाब देने पर प्रति जवाब में उत्तर देने वाले और प्रश्न करने वाले युवाओं को एक हजार रूपये का प्रोत्साहन राशि उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के पुस्तकें खरीदने के लिए दिया गया। साथ ही जनप्रतिनिधि अलका चंद्राकर को जिम्मेदारी दी कि इन युवाओं को इन राष्ट्रीय संस्थानों का भ्रमण अवलोकन कराए। जिससे वे इन संस्थाओं के बारे में जानकर वे इन सस्थाओं से कैरियर बना सकेंगे।

वित्त मंत्री ओ.पी. चैधरी ने युवाओं को कैरियर मार्गदर्शन और प्रेरणा देते हुए कहा कि, आप सब काॅलेज के इस पढ़ाई के स्वर्णिम और महत्वपूर्ण मोड पर हैं, जहां भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। आप जो कुछ बनने की सोचेंगे, उसके लिए प्लानिंग करें। अभी 5 से 7 साल में अच्छा तैयारी कर लें, जो चाहोगे कर सकते हैं । सही समय पर सही काम करें। साथ ही जिंदगी में जो भी फैसले लो, उसके सभी पहलुओं और परिणाम के लिए तैयार रहें। जब तक लक्ष्य तय नहीं करेंगे तो आगे बढ़ नहीं पाएंगे। लक्ष्य केंद्रित कर सभी सफलता पा सकते हैं। इसके साथ ही अपने पसंदीदा रोजगार मूलक कोर्स (नर्सिंग, तकनीकी और आर्ट) में भी अपना कैरियर बना सकते हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें