देवउठनी एकादशी पर स्थानीय अवकाश घोषित, सरकारी कार्यालयों में... - CG Sandesh

देवउठनी एकादशी पर स्थानीय अवकाश घोषित, सरकारी कार्यालयों में रहेगी छुट्टी

रायपुर। राज्य सरकार ने रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के शासकीय कार्यालयों के लिए स्थानीय अवकाश की तारीख बदल दी है। अब देवउठनी एकादशी के अवसर पर 20 नवंबर शुक्रवार को स्थानीय छुट्टी रहेगी। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।

इससे पहले सरकार ने 9 नवंबर सोमवार को गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया था। बाद में गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया। इसके बाद सरकार ने 9 नवंबर की स्थानीय छुट्टी को बदलकर 20 नवंबर को किया है।

 



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें