Azam Khan: जेल से बाहर आते ही ED ने किया गिरफ्तार, अब सुप्री... - CG Sandesh

Azam Khan: जेल से बाहर आते ही ED ने किया गिरफ्तार, अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचे सपा नेता

Azam khan Cases:  समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की कानूनी मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। पैन कार्ड मामले में जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आने पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें एक नए मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया। अब आजम खान ने अपनी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।सोमवार को उनकी याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की गई। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। अदालत ने संकेत दिया कि मामले को इसी सप्ताह सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जा सकता है।

गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान

आजम खान ने ED की कार्रवाई को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत का रुख किया है। उनकी ओर से याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग रखी गई थी। फिलहाल अदालत ने तुरंत सुनवाई की अनुमति नही दी है, लेकिन इसी सप्ताह मामले को सूचीबद्ध किए जाने की संभावना जताई है।

पैन कार्ड मामले में मिली थी जमानत

पैन कार्ड मामले में जमानत मिलने के बाद आजम खान जेल से बाहर आए थे। हालांकि, रिहाई के बाद ED ने उन्हें एक अन्य मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया। अब इस गिरफ्तारी को लेकर कानूनी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें