सांकरा : बिजेपुर मोड़ पर पकड़ाया गांजा तस्कर
सांकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 53 स्थित बिजेपुर मोड़ के पास पुलिस ने बिना नंबर की पल्सर बाइक में ओडिशा से गांजा लेकर रायपुर जा रहे मध्य प्रदेश के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, आरोपी के कब्जे से करीब 4.800 किलोग्राम गांजा, पल्सर बाइक और मोबाइल जब्त किया गया है, जिसकी कुल कीमती लगभग ₹5,05,000 आंकी गई है. वहीं, उसका एक अन्य साथी पुलिस की भनक लगते ही फरार हो गया.
मिली जानकारी के अनुसार 26 अक्टूबर 2026 की दोपहर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बजाज पल्सर मोटरसाइकिल में दो युवक सवार होकर सरायपाली-सांकरा के रास्ते अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन कर रायपुर की ओर जाने वाले हैं. सूचना पर पुलिस टीम ने NH-53 बिजेपुर मोड़ के पास नाकेबंदी कार्रवाई शुरू की.
नाकेबंदी के दौरान बसना की ओर से आ रही एक बिना नंबर की काली पल्सर बाइक को घेराबंदी कर रोका गया, चालक से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम हीरालाल अहरवार पिता श्यामलाल अहरवार, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम भेडा, थाना हर्रई, जिला छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश बताया.
जिसके बाइक और प्लास्टिक बोरी की तलाशी ली गई, तो उसमें से मनोत्तेजक मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ. बोरी सहित 04.800 किलोग्राम गांजा ₹4,45,000 की बताई गई है.
पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह यह गांजा ओडिशा के बरपाली से अपने साथी राजा राजपूत निवासी मध्य प्रदेश के साथ खरीदकर ला रहा था. रास्ते में पुलिस नाकेबंदी का संदेह होने पर उसका साथी राजा राजपूत रास्ते में ही उतरकर फरार हो गया.
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा (4.800 KG), कीमती ₹4,45,000, बिना नंबर की बजाज पल्सर बाइक: कीमती ₹50,000, वीवो (Vivo T2X) मोबाइल फोन कीमती ₹10,000, कुल कीमती ₹5,05,000 रुपये.
मामले में सांकरा पुलिस ने आरोपी हीरालाल अहरवार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 20(b) के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया.