महासमुंद : रामसागरपारा गाँव में माँ दुर्गे को नाम आँखों से द... - CG Sandesh

महासमुंद : रामसागरपारा गाँव में माँ दुर्गे को नाम आँखों से दी विदाई

नव युवक दुर्गौत्सव समिति के तत्वाधान में ग्राम रामसागरपारा (पटेवा) में मां दुर्गा की आराधना और भक्ति से सराबोर माहौल विजयदशमी को मां की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। 

इस दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी और अगले वर्ष फिर आने का आह्वान किया। मां दुर्गा विसर्जन जुलूस में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। भक्त सेवा गीत की धुन पर थिरकते हुए विसर्जन स्थल बुढा तालाब पहुंचे। यहां विधि-विधान से माँ दुर्गा का विसर्जन किया गया। 

इस दौरान मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। समितियों की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया। मां दुर्गा को नम आंखों से विदाई दी गई। उक्त अवसर पर समिति से ओमप्रकाश यादव, गणेश ध्रुव, ताम्रवर्धन ठाकुर, वेदप्रकाश निषाद अन्य ग्रामीणजन में नागेन्द्र ठाकुर , ललित ध्रुव आदि मौजूद थे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें