बसना : वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे 2 लाख, गांव में कई लोगों को बना चूका है निशाना
बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिरको में एक युवक द्वारा ग्रामीणों से अवैध वसूली, ब्लैकमेलिंग, अश्लील गाली-गलौज और गाड़ियों में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है. आरोपी ने गांव के ही एक शिक्षित युवक को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2 लाख रुपये की रंगदारी मांगी, वहीं अन्य ग्रामीणों से भी रुपयों की मांग कर वाहनों में तोड़फोड़ की. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है.
प्रार्थी प्रेमसागर साहू पिता राजूलाल साहू, निवासी ग्राम सिरको ने बताया कि 19 अक्टूबर 2026 की देर रात लगभग 11:56 बजे उसे गांव के ही आरोपी गजानंद साहू पिता शोभित साहू ने मोबाइल पर मैसेज भेजकर 2,00,000 रुपये की अवैध मांग की. आरोपी ने मैसेज में अश्लील गालियां और धमकी देते हुए लिखा "कोई ब्लैकमेल नहीं, कोई रिपोर्ट नहीं, तेरा दोस्त हूँ, 2 लाख रुपये दे और वीडियो ले... कल सुबह 6 बजे वीडियो वायरल कर दूंगा, फिर लड़ना सरपंच के नाम से..." इस धमकी से राजूलाल और उसका परिवार दहशत में है.
शिकायत के अनुसार आरोपी गजानंद साहू लगातार पूरे गांव में कई लोगों को निशाना बना चुका है, जिसमे 06 व 07 अक्टूबर को ग्रामीण अभिमन्यु सोई के घर व खेत में जाकर 5,000 रुपये की मांग कर गाली-गलौज की.
10 अक्टूबर को प्रार्थी राजूलाल के पिता राजूलाल साहू को फोन कर और घर पहुँचकर 5,000 और फिर 3,000 रुपये की मांग की.
19 अक्टूबर को स्वरूप प्रधान को फोन पर अभद्र व्यवहार करने के बाद 30 से 32 धमकी भरे मैसेज भेजे, इसके अलावा राजू साहू से 50,000 रुपये की मांग कर 5,000 रुपये ले लिए.
24 अक्टूबर रात 11:30 बजे उपेन्द्र साहू को ट्रैक्टर जला देने की धमकी दी, वहीं नीलांबर पारेश्वर की दुकान के बाहर रखे टेबल-कुर्सी तोड़े और मनोहर मुखर्जी के वाहन क्रमांक CG 06 GP 0552 में तोड़फोड़ कर आर्थिक नुकसान पहुँचाया.
इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गजानंद साहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) (जबरन वसूली/रंगदारी), 296, 351(2) एवं 324(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है.