महासमुंद : ताला तोड़कर चोरों ने बिस्तर के नीचे रखे सोने के जेवर व मोबाइल उड़ाए
महासमुंद शहर के वार्ड क्रमांक 10 खैरा में एक सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने के आभूषण और मोबाइल चोरी कर लिया है. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला किया है.
प्रार्थी गोपाल तंबोली ने बताया कि वह पीडब्ल्यूडी महासमुंद में कार्यरत है. तथा 21 अक्टूबर 2026 की शाम लगभग 5:30 बजे वह अपने घर का मुख्य दरवाजा लॉक करके ड्यूटी के लिए पीडब्ल्यूडी ऑफिस गया था. इसके बाद रात लगभग 9:00 बजे जब वह खाना खाने के लिए घर वापस लौटा, तो मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी हुई मिली.
तथा घर के अंदर बेडरूम के दरवाजे का ताला भी टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था. जब पीड़ित ने बिखरे हुए बिस्तर को उठाकर देखा, तो नीचे छिपाकर रखे सोने के आभूषण गायब थे.
चोरों ने बिस्तर के नीचे रखी पुरानी इस्तेमाल की हुई 1 नग सोने की चेन (कीमत लगभग ₹65,000), 1 नग सोने का लॉकेट (कीमत ₹3,000), 1 नग सोने की अंगूठी (कीमत ₹22,000) (कुल वजन लगभग 18 ग्राम, कुल कीमत ₹90,000) और 1 नग पुराना बिना सिम वाला की-पैड मोबाइल (कीमत ₹500) पार कर दिया था.
इस तरह चोरों ने कुल ₹90,500 के माल पर हाथ साफ कर दिया, वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी विरुद्ध अपराध धारा 305(a)-BNS, 331(4)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.