बसना : महिला से मारपीट, पति, सास और दो ननदों पर FIR दर्ज
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम नरसिंगपुर में एक महिला के साथ उसके पति, सास और दो ननदों द्वारा एकराय होकर मारपीट करने का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
पीड़िता सुवर्णा बारिक ने पुलिस बताया कि उसका उसके पति दिवाकर बारिक के साथ विवाह विच्छेद का मामला परिवार न्यायालय महासमुंद से स्वीकृत होने के बाद उसने फैसले को माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में चुनौती दी है, जो वर्तमान में विचाराधीन है. वह अपने बेटे सौर्य बारिक और बेटी संस्कृति बारिक के साथ गाँव के ही एक अन्य मकान में रहती है.
जहाँ 22 अक्टूबर 2026 की सुबह लगभग 7:00 बजे वह अपने बेटे के साथ सामान खरीदने दुकान जा रही थी. इसी दौरान जैसे ही वह अपने पति दिवाकर बारिक के घर के सामने पहुँची, तभी उसकी बड़ी ननद सविता साहू ने उसे देखते ही "मेरे भाई के बनाए घर में रह रही है" कहते हुए अश्लील गालियां देनी शुरू कर दीं.
इसके बाद सुवर्णा के पति ने डंडे से, सास व ननदों ने चप्पल और हाथ से पीटा, सुवर्णा ने जब गाली-गलौज का विरोध करने पर शोर सुनकर उसका पति दिवाकर बारिक, छोटी ननद सुनिता प्रधान और सास भूमिसुता बारिक घर से बाहर निकल आए और सुवर्णा को जान से मारने की धमकी देते हुए मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां दीं.
इसके बाद दिवाकर बारिक ने पास में रखे डंडे और लात-घूंसे से सुवर्णा पर हमला कर दिया. वहीं सास भूमिसुता बारिक ने हाथ से तथा दोनों ननदों सविता साहू व सुनिता प्रधान ने चप्पलों से मारपीट की. हमले में पीड़िता के सिर, पीठ, बाएं हाथ और दाहिने पैर में गंभीर चोटें आई हैं.
वहीँ इस मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी दिवाकर बारिक, सविता साहू, सुनिता प्रधान और भूमिसुता बारिक के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.