पटेवा : सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीया महिला की मौत, मामला दर्... - CG Sandesh

पटेवा : सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीया महिला की मौत, मामला दर्ज

पटेवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंदोरा के पास झाबक रिसॉर्ट के समीप एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल चालक ने दम्पति की बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण सड़क हादसे में बाइक पर पीछे बैठी 22 वर्षीया विवाहिता उछलकर पुल के डिवाइडर से जा टकराई, जिससे सिर पर गंभीर चोट आने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार, सीमा पटेल (उम्र 22 वर्ष, निवासी खोपली, थाना बागबाहरा) 5 जुलाई 2026 को अपने पति दुष्यंत पटेल के साथ मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 06 HC 9604) पर सवार होकर अपने मायके ग्राम बंदोरा जा रही थी.

इसी दौरान दोपहर लगभग 12:30 बजे जैसे ही वे ग्राम बंदोरा में झाबक रिसॉर्ट के पास पहुँचे, तभी पीछे ग्राम रूमेकेल की ओर से आ रही एक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 06 HD 0298) के चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को पीछे से ठोकर मार दी.

इस ठोकर से दुष्यंत पटेल बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े. जबकि सीमा पटेल बाइक से उछलकर सड़क किनारे पुल के डिवाइडर से सिर के बल जा टकराईं, जिससे उनके सिर और आंख के पास गंभीर और जानलेवा चोटें आईं.

हादसे के तुरंत बाद घायल सीमा पटेल को उपचार के लिए जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

जांच के दौरान मृतिका के पति दुष्यंत पटेल व अन्य गवाहों के बयान, घटनास्थल निरीक्षण और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी काले रंग की पल्सर बाइक (CG 06 HD 0298) के चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के तहत अपराध पंजीकृत किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें