बसना : पिता को गाली देने से मना करने पर बांस के डंडे से सिर ... - CG Sandesh

बसना : पिता को गाली देने से मना करने पर बांस के डंडे से सिर फोड़ा, मामला दर्ज

बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरी में दिवंगत पिता के नाम पर अश्लील गाली-गलौज करने का विरोध करने पर एक युवक पर बांस के डंडे से मारपीट किया गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम देवरी निवासी पीड़ित डॉक्टर कुमार मिरी अपने ससुराल से पैदल वापस घर लौट रहे थे, इसी दौरान वे जैसे ही वे गांव के गौठान के पास पहुँचे, वहाँ आरोपी ननकी लाल खूंटे कुमार मिरी के स्वर्गीय पिता को पुरानी बात को लेकर अश्लील गालियाँ दे रहा था.

जब कुमार मिरी ने कहा कि "मेरे पिता का स्वर्गवास हो चुका है, उन्हें गाली क्यों दे रहे हो?", तो आरोपी ननकी लाल खूंटे आक्रोशित होकर  "तू कौन होता है मुझे बोलने वाला" कहते हुए माँ-बहन की अश्लील गालियाँ दीं और जान से मारने की धमकी दी.

इतना ही नहीं, आरोपी ने अपने दाहिने हाथ में रखे बांस के डंडे से पीड़ित के सिर और दाहिने पैर के घुटने के नीचे ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे सिर और पैर से खून बहने लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

गाली-गलौज और मारपीट का शोर सुनकर कुमार मिरी के ससुर शोभन खूंटे, माँ गनेशी बाई मिरी और सदानंद मिरी मौके पर पहुँचे और बीच-बचाव कर जान बचाई.

वहीँ पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी ननकी लाल खूंटे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2) (स्वेच्छा 296 और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें