बसना : चरित्र शंका पर पति ने किया पत्नी का गला घोंटने का प्र... - CG Sandesh

बसना : चरित्र शंका पर पति ने किया पत्नी का गला घोंटने का प्रयास, मामला दर्ज

बसना थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद और चरित्र पर शंका के चलते एक पति द्वारा अपनी पत्नी से अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट करने तथा गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम गोहेदादर निवासी पीड़िता ने बताया कि करीब 11 वर्ष पूर्व उसका प्रेम विवाह ग्राम गढ़पटनी निवासी अनिश कुमार कैवर्त के साथ हुआ था और दोनों का एक बेटा भी है.

पीड़िता ने बताया कि 13 अक्टूबर 2026 को घरेलू बात को लेकर पति अनिश कुमार ने विवाद किया था, जिससे क्षुब्ध होकर पीड़िता अपने बड़े पापा के घर ग्राम बरबसपुर चली गई थी.

इसके बाद 16 अक्टूबर 2026 की सुबह लगभग 09:00 बजे आरोपी पति अनिश कुमार कैवर्त पीड़िता के बड़े पापा के घर ग्राम बरबसपुर पहुँच गया और वहाँ उसने पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा कि "तुम किसी और से बात करती हो, मैं तुम्हारी शादी उससे करवा दूँगा।"

जब पीड़िता ने इस बात से इंकार किया, तो आरोपी पति आक्रोशित हो गया और माँ-बहन की अश्लील गालियाँ देनी शुरू कर दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट करने लगा. आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने पीड़िता का गला दबाने का भी प्रयास किया. गाली-गलौज और मारपीट का शोर सुनकर पीड़िता के बड़े पापा के बेटे लोकेश नंद और मनोज नंद तुरंत मौके पर पहुँचे और बीच-बचाव कर पीड़िता को बचाया.

वहीँ इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति अनिश कुमार कैवर्त के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें