रणेश्वर रामचंडी मंदिर परिसर, गढ़फुलझर में 18 अक्टूबर को विशा... - CG Sandesh

रणेश्वर रामचंडी मंदिर परिसर, गढ़फुलझर में 18 अक्टूबर को विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर युवा प्रकोष्ठ कोलता समाज (रायपुर संभाग) की सराहनीय पहल, 5000 से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर युवा प्रकोष्ठ कोलता समाज (रायपुर संभाग) द्वारा जनहित एवं मानव सेवा को समर्पित एक दिवसीय विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आगामी रविवार, दिनांक 18/10/2026 को रणेश्वर रामचंडी मंदिर परिसर, गढ़फुलझर में सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगा। इस महाशिविर में अंचल के लगभग 5,000 से अधिक जरूरतमंद ग्रामीणों एवं मरीजों के स्वास्थ्य लाभ लेने की संभावना है।

शिविर में कोलता समाज के अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उपस्थित रहकर मरीजों को उत्कृष्ट चिकित्सकीय परामर्श व सेवाएं नि:शुल्क प्रदान करेगी। 

शिविर में अपनी सेवाएं देने वाले प्रमुख चिकित्सक:

डॉ. केशव साहू (MBBS, फैमिली मेडिसिन एवं CEMoC - CMC वेल्लोर से प्रशिक्षित, 9 वर्षों का सुदीर्घ अनुभव)
डॉ. विमल कुमार भोई (MBBS)
डॉ. राजश्री भोई (MBBS, MD - मेडिसिन)
डॉ. राजेश प्रधान (MBBS, 7 वर्षों का अनुभव)
डॉ. अमित भोई (MBBS, MD - एनेस्थीसिया, 8 वर्षों का अनुभव)
डॉ. संगम स्वामी (MBBS, MD - पैथोलॉजी, 7 वर्षों का अनुभव)

युवा प्रकोष्ठ कोलता समाज रायपुर संभाग के अध्यक्ष राजेश प्रधान एवं सचिव विनय प्रधान ने संयुक्त रूप से बताया कि शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तक उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं नि:शुल्क पहुंचाने के उद्देश्य से समाज के युवाओं व चिकित्सकों द्वारा यह बीड़ा उठाया गया है। शिविर में विभिन्न बीमारियों की जांच, उचित चिकित्सकीय सलाह, पैथोलॉजी मार्गदर्शन और स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध रहेगा।

आयोजन समिति ने गढ़फुलझर सहित आसपास के समस्त ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे 18 अक्टूबर, रविवार को समय पर पहुंचकर इस बृहद नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

शिविर का संक्षिप्त विवरण:

दिनांक: 18 अक्टूबर 2026 (रविवार)
समय: प्रातः 8:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक
स्थान: रणेश्वर रामचंडी मंदिर परिसर, गढ़फुलझर
आयोजक: युवा प्रकोष्ठ कोलता समाज (रायपुर संभाग)
अध्यक्ष: राजेश प्रधान
सचिव: विनय प्रधान
संपर्क सूत्र: 9617611433, 8770812080


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें