महासमुंद : प्रयास आवासीय विद्यालयों के सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चतुर्थ काउंसलिंग 16 अक्टूबर को
छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं में परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात् विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in पर 228 रिक्त सीट के आधार पर चतुर्थ ओपन काउन्सलिंग (पहले आओं पहले पाओं) हेतु छात्र-छात्राओं की सूची एवं तिथि प्रदर्शित की गई है।
प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु चतुर्थ काउन्सलिंग की तिथि 16 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10.30 बजे से सायं 05ः00 बजे तक कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर, अटल नगर ब्लॉक-5, तृतीय तल हॉल नंबर-4 में आयोजित किया जाएगा। छात्र- छात्राओं को निर्धारित काउन्सलिंग तिथि को अनिवार्य दस्तावेज लेकर काउन्सलिंग स्थल में उपस्थित होने कहा गया है।
अन्य सम्बंधित खबरें