बिहान के सहयोग से सहाना अंसारी ने शुरू किया किराना व्यवसाय - CG Sandesh

बिहान के सहयोग से सहाना अंसारी ने शुरू किया किराना व्यवसाय

 रायपुर, ग्रामीण महिलाओं को आजीविका से जोड़ने की बिहान योजना की मदद से सूरजपुर जिले की सहाना अंसारी ने किराना दुकान शुरू की है। स्व-सहायता समूह से जुड़कर वे पिछले तीन वर्षों से आजीविका गतिविधि चला रही हैं। दुकान से होने वाली आय से वे घर के खर्च और बच्चों की पढ़ाई में सहयोग कर रही हैं।

ग्राम पंचायत दतिमा, जनपद पंचायत भैयाथान की निवासी सहाना अंसारी बताती हैं कि बिहान योजना के माध्यम से उन्हें 60 हजार रुपये का ऋण मिला था। इस राशि से उन्होंने किराना दुकान शुरू की। अब दुकान की आमदनी से बच्चों की स्कूल फीस, किताबें और कॉपियों जैसी जरूरतें पूरी करने में मदद मिलती है।

सहाना के लिए दुकान रोजगार का माध्यम होने के साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का आधार भी बनी है। वे कहती हैं कि आमदनी भले ही सीमित हो, लेकिन इससे परिवार के भरण-पोषण और बच्चों की शिक्षा में महत्वपूर्ण सहयोग मिलता है।

वे बिहान योजना को अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला माध्यम मानती हैं। सहाना अंसारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताती हैं कि स्व-सहायता समूह के जरिए मिले ऋण ने उन्हें अपना रोजगार शुरू करने का अवसर दिया।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सहाना अंसारी की कहानी बताती है कि योजनाओं से मिले सहयोग और मेहनत के बल पर महिलाएं स्वरोजगार अपना रही हैं और परिवार की आर्थिक मजबूती में योगदान दे रही हैं। बिहान से मिली सहायता ने सहाना को अपनी आजीविका संवारने और बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाने का संबल दिया है।




author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें