बसना : दुकान पर सामान माँगने को लेकर विवाद, मामला दर्ज - CG Sandesh

बसना : दुकान पर सामान माँगने को लेकर विवाद, मामला दर्ज

बसना थाना अंतर्गत ग्राम परसकोल में दुकान पर सामान माँगने को लेकर विवाद और मारपीट करने का मामला सामने आया है.

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम परसकोल निवासी सचिन भोई 08 अक्टूबर 2026 की शाम लगभग 07:00 बजे अपने दोस्त सुजीत प्रधान के साथ गाँव के ही गुलशन किराना दुकान गया था. जहाँ सचिन ने दुकानदार गुलशन से आइसक्रीम मांगी, जिस पर गुलशन ने आक्रोशित होकर कहा कि मैं थक गया हूँ, अभी नहीं दे पाऊँगा और विवाद करने लगा.

कहासुनी के दौरान ही मौके पर अरुण खम्हारी और बनमाली खम्हारी भी पहुँच गए. और तीनों आरोपियों ने एकराय होकर सचिन भोई के साथ मां-बहन की अश्लील गालियां देनी शुरू कर दी. इसी बीच आरोपी बनमाली खम्हारी ने अपने हाथ में रखे डंडे से पीड़ित पर हमला कर दिया, जिससे उसकी पीठ पर गंभीर चोटें आई.

घटना के समय सचिन के साथ में मौजूद दोस्त सुजीत प्रधान ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया. इसके बाद सचिन ने थाने पहुँचकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई.

वहीँ मामले में पुलिस ने आरोपी गुलशन खम्हारी, अरुण खम्हारी और बनमाली खम्हारी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता  की धारा 115(2), 296 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें