बसना : नहीं रुक रही खेतों में मोटरपंप और केबल चोरी की घटनाएं... - CG Sandesh

बसना : नहीं रुक रही खेतों में मोटरपंप और केबल चोरी की घटनाएं.

बसना के ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में लगे सिंचाई साधनों और बोरवेल से केबल चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. थाना बसना अंतर्गत ग्राम सीतापुर में अज्ञात चोरों ने एक किसान के खेत में लगे बोरवेल का लगभग 60 मीटर लंबा केबल वायर पार कर दिया. जिसकी शिकायत पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सीतापुर निवासी किसान प्रीतेश प्रधान ने अपने खेत में सिंचाई के लिए 3 एचपी  का बोरवेल लगवा रखा था, जिसे 07 अक्टूबर 2026 की रात करीब 08:00 बजे के आसपास अज्ञात चोरों ने खेत में घुसकर बोरवेल से जुड़ा लगभग 60 मीटर लंबा केबल वायर काट लिया और चोरी कर फरार हो गए.

अगली सुबह चोरी का पता चलने पर प्रीतेश प्रधान ने बसना थाने पहुँचकर लिखित आवेदन दिया. चोरी गए 60 मीटर केबल वायर की अनुमानित कीमत ₹5,400 बताई गई है.

मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) (चोरी) के तहत मामला दर्ज किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें