महासमुंद : अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर 04 हाईवा और 05 ट... - CG Sandesh

महासमुंद : अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर 04 हाईवा और 05 ट्रैक्टर जप्त

राज्य शासन की मंशा के अनुरूप खनिज विभाग द्वारा जिले में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। विभाग का मैदानी अमला सक्रियता के साथ निगरानी एवं जांच अभियान संचालित कर रहा है।

इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम द्वारा 05 अक्टूबर को जिले के ग्राम बरबसपुर में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रेत का अवैध परिवहन में संलिप्त 05 ट्रैक्टर को जप्त कर थाना तुमगांव पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया है। इसी तरह 06 अक्टूबर को मध्य रात्रि में ग्राम चिंगरौद में रेत का अवैध परिवहन की शिकायत पर टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रेत से भरे 4 हाइवा को जप्त कर थाना महासमुंद की अभिरक्षा में रखा गया है।  

सभी वाहनों पर छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 तथा खान और खजिन (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत कार्रवाई की जाएगी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें