कृषि महाविद्यालय, कांपा, महासमुंद में रक्तदान एवं स्वास्थ्य ... - CG Sandesh

कृषि महाविद्यालय, कांपा, महासमुंद में रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

कांपा, महासमुंद। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कांपा, महासमुंद में दिनांक 07.10.2026 को रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का आयोजन महाविद्यालय के बालक छात्रावास परिसर में किया गया, जिसमें महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं एवं अधिष्ठाता सहित सभी प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।

शिविर में चिकित्सकों की टीम द्वारा छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ के स्वास्थ्य की जांच, रक्तचाप, हीमोग्लोबिन एवं अन्य सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। साथ ही कई विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निर्मला बी. पटेल व डॉ. आदित्य सिरमौर के साथ 28 स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया तथा शिविर के सफल संचालन में सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर अधिष्ठाता डॉ. संदीप भंडारकर, NSS कार्यक्रम अधिकारी सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

अधिष्ठाता डॉ. संदीप भंडारकर ने कहा कि रक्तदान महादान है और स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ समाज की नींव है। ऐसे शिविरों से युवाओं में सेवा भावना एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें