बसना : बाईपास पर अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, पति की मौत, घायल ... - CG Sandesh

बसना : बाईपास पर अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, पति की मौत, घायल पत्नी-बच्चे का इलाज जारी

राष्ट्रीय राजमार्ग 53 बसना बाईपास पर एक भीषण सड़क हादसे में अज्ञात वाहन चालक द्वारा लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दिए जाने से बाइक सवार युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं हादसे में मृतक की पत्नी और मासूम बच्चा भी घायल हुए हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, 05 अक्टूबर 2026 को ओडिशा के ग्राम दाबपाली थाना झारबंद, जिला बरगढ़ निवासी सूरज केंवट (उम्र 35 वर्ष) अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GP 9467 से अपनी पत्नी कौशल्या केंवट और बच्चे शिवांश के साथ ग्राम गढ़पटनी थाना बसना जा रहा था.

इसी दौरान दोपहर के समय सूरज जैसे ही बसना में NH-53 बाईपास रोड क्रॉस कर रहा था, तभी सरायपाली से रायपुर की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन के चालक ने अपने वाहन को खतरनाक व तेज रफ्तार से चलाते हुए मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर से सूरज केंवट के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि उसकी पत्नी कौशल्या और बच्चा शिवांश भी घायल हो गए. दुर्घटना के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में भर्ती कराया गया. जहाँ प्राथमिक उपचार और इलाज के दौरान 05 अक्टूबर 2026 की शाम लगभग 7:40 बजे सूरज केंवट की मृत्यु हो गई.

मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने और दुर्घटना कारित करने पर भारतीय न्याय संहिता BNS की धारा 281, 125(a), 106(1) तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत अपराध दर्ज कर लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें