सरायपाली : दो आरोपियों के कब्जे से शराब जप्त - CG Sandesh

सरायपाली : दो आरोपियों के कब्जे से शराब जप्त

सरायपाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर दो आरोपियों के कब्जे से अंग्रेजी शराब और हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब जप्त किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बिना नंबर की जूपिटर स्कूटी में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर भंवरपुर रोड की ओर जा रहा है.

सूचना पर पुलिस टीम ने भंवरपुर रोड स्थित सिमरन पैलेस के सामने घेराबंदी कर आरोपी तुषार आचार्य उम्र 24 वर्ष, निवासी भुथिया, थाना बलौदा को रोका. जिसके स्कूटी की डिक्की की तलाशी लेने पर 20 पौवा 'जम्मू स्पेशल व्हिसकी' कुल 3,600 एमएल, कीमती ₹2,400 बरामद हुई.

मामले में पुलिस ने शराब और परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी कीमती ₹15,000 को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज किया.

केना पुलिया के पास 10 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक सवार दबोचा

दूसरी कार्रवाई में, शाम लगभग 7 बजे पुलिस ने ग्राम केना से टेंगनापाली जाने वाले मार्ग पर पुलिया के पास घेराबंदी की, जिसकी सूचना पर पुलिस ने बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 HF 0553 सवार आरोपी अनिल यादव उम्र 35 वर्ष, निवासी केना को रोका.

जिसकी तलाशी लेने पर बाइक की डिक्की से दो पारदर्शी पॉलीथिन में भरी 10 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब कीमती ₹2,000 पाई गई.  मामले में पुलिस ने शराब और बाइक कीमती ₹25,000, कुल संपत्ति ₹27,000 जब्त कर ली. तथा आरोपी अनिल यादव का कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें