महासमुंद : सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैल... - CG Sandesh

महासमुंद : सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज पर कार्यशालाएं आयोजित

विद्यार्थियों को नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने और आवेदन प्रक्रिया की दी गई जानकारी

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत युवाओं में नवाचार एवं रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करने सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज के तहत 29 को जिले में दो कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बरोण्डाबाजार एवं लाईवलीहुड कॉलेज, बरोण्डाबाजार में आयोजित हुईं।

कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज के संबंध में प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रतिभागियों को चैलेंज के उद्देश्य, इसमें सहभागिता की प्रक्रिया तथा आवेदन करने के तरीके के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया गया। विद्यार्थियों को नवाचार आधारित विचारों को सामने लाने तथा अपनी रचनात्मक क्षमता का उपयोग करते हुए चैलेंज में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया गया।

दोनों कार्यशालाओं में संबंधित महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ प्राचार्यगण तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज से संबंधित जानकारी प्राप्त की और आवेदन प्रक्रिया को समझा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें