महासमुंद : सेवा संकल्प अभियान के तहत 05 एवं 07 अक्टूबर को नग... - CG Sandesh

महासमुंद : सेवा संकल्प अभियान के तहत 05 एवं 07 अक्टूबर को नगरीय निकायों में सेवा सेतु शिविर का आयोजन, नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के नगरीय निकायों में नागरिकों को शासकीय सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सहजता से उपलब्ध कराने से 05 एवं 07 अक्टूबर 2026 को सेवा सेतु शिविर आयोजित किया जाएगा। 

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार 5 अक्टूबर को नगरपालिका महासमुंद, बागबाहरा, सरायपाली तथा नगर पंचायत तुमगांव, पिथौरा में तथा 7 अक्टूबर को नगरपालिका महासमुंद एवं नगर पंचायत बसना में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर लंगेह ने संबंधित अधिकारियों को शिविरों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने तथा नागरिकों की समस्याओं एवं आवेदनों पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

सेवा सेतु शिविर के माध्यम से नागरिकों की स्थानीय स्तर की समस्याओं एवं आवश्यकताओं का निराकरण करने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ने की कार्यवाही की जाएगी। शिविरों के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए संबंधित नगरीय निकायों में नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

नगर पालिका महासमुंद के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी सौरभ शर्मा को नोडल अधिकारी तथा उप अभियंता हेमंत पिस्दा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर पालिका बागबाहरा के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी गिरीश चंद्रा नोडल अधिकारी तथा उप अभियंता शशिप्रताप सिंह सहायक नोडल अधिकारी होंगे। 

नगर पालिका सरायपाली में मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश यादव को नोडल अधिकारी तथा उप अभियंता दीपक कुमार देवांगन को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार नगर पंचायत तुमगांव में मुख्य नगरपालिका अधिकारी सतीश सिंह नोडल अधिकारी एवं लेखापाल मुकेश निषाद सहायक नोडल अधिकारी, नगर पंचायत पिथौरा में मुख्य नगरपालिका अधिकारी बिरझूराम सोनबेर नोडल अधिकारी एवं उप अभियंता अर्जुन कुमार निर्मल सहायक नोडल अधिकारी तथा नगर पंचायत बसना में मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेन्द्र पात्रे नोडल अधिकारी एवं उप अभियंता सुरेश गुप्ता सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें