सरायपाली की ग्राम पंचायतों में चला स्वच्छता अभियान, 1 अक्टूब... - CG Sandesh

सरायपाली की ग्राम पंचायतों में चला स्वच्छता अभियान, 1 अक्टूबर को होगा राष्ट्रव्यापी श्रमदान

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा गतिविधि के अंतर्गत जिले में स्वच्छता को जन आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से विभिन्न स्वच्छता एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद के मार्गदर्शन में जिले के ग्राम पंचायतों में स्वच्छता गतिविधियों के साथ-साथ आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत पलसापाली, ग्राम पंचायत देवरी, ग्राम पंचायत बिछिया (पो) एवं ग्राम पंचायत पतेरापाली सरायपाली में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की सहभागिता से स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान ग्राम के सार्वजनिक स्थलों, गली-मोहल्लों एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया। ग्रामीणों को अपने घर एवं आसपास के परिसर को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान के अंतर्गत घर-घर कचरा संग्रहण एवं कचरे के स्रोत स्तर पर पृथक्करण को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। ग्रामीणों को चार प्रकार के कचरे के पृथक्करण एवं उचित निपटान के संबंध में जानकारी दी जा रही है, ताकि गांवों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण निर्मित किया जा सके। साथ ही सार्वजनिक स्थलों, हाट-बाजार, धार्मिक स्थलों, स्कूल एवं आंगनबाड़ी परिसरों तथा नालियों और सड़क किनारे के क्षेत्रों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 01 अक्टूबर को एक दिन, एक घंटा, एक साथ अभियान के अंतर्गत देशव्यापी श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं 02 अक्टूबर को प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्वच्छता, चार प्रकार के कचरे के संग्रहण एवं पृथक्करण, कचरा प्रबंधन तथा स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी पर चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई जाएगी। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं संबंधित कर्मचारियों की सहभागिता रही।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें