महासमुंद : कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जनदर्शन में सुनी आमजन... - CG Sandesh

महासमुंद : कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, जनदर्शन में प्राप्त हुए 55 आवेदन

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं एवं मांगें सुनीं। जनदर्शन में जिले के अलग-अलग विकासखंडों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित कुल 55 आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने आवेदकों से उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण करते हुए प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों में धान बिक्री के लिए वसीयत के आधार पर आदेश जारी करने, सर्वेयर कार्य का मानदेय भुगतान, जामबाहरा से कोसमखार में सड़क एवं पुलिया निर्माण, केशलडीह से कोसम नाला में पुलिया निर्माण, खीरसाली से केशलडीह तक वन भूमि में डब्ल्यूबीएम सड़क निर्माण एवं पुलिया निर्माण, राजस्व प्रकरण अंतर्गत नाम सुधार, बटवारा, नवीन खसरा, नक्शा बटानकन, डिजिटल पट्टा जारी करने, बागबाहरा और तुमगांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा को हटाने, बिजली बिल माफ करने, पेंशन, नोनी सशक्तिकरण योजना से लाभ दिलाने, विद्युत खम्बा हटाने, हाईकोर्ट के आदेश पर दिवंगत पटवारी पति के सेवाकाल की सम्पूर्ण राशि का भुगतान दिलाने, पीएम आवास स्वीकृति, आदिवासी जमीन के फर्जी नामांतरण, संलग्नीकरण, बोकरामुड़ा में बोरखनन, मकान के छत से जा रही विद्युत लाइन को हटाने, प्राकृतिक आपदा प्रकरण स्वीकृत करने, प्रमाणित नकल, रसोई गैस सिलेंडर दिलाने आदि के आवेदन पत्र शामिल हैं।

कलेक्टर लंगेह ने प्रत्येक आवेदक की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को प्रकरण की वस्तुस्थिति की जांच कर पात्रतानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, श्री रवि साहू सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें