सरायपाली : विद्यार्थियों ने ‘2047 का विकसित भारत’ की कल्पना ... - CG Sandesh

सरायपाली : विद्यार्थियों ने ‘2047 का विकसित भारत’ की कल्पना को रंगों और शब्दों में किया अभिव्यक्त

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन सरायपाली के शासकीय हाई स्कूल झिलमिला में किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘2047 का विकसित भारत’ विषय पर अपनी कल्पनाओं और विचारों को चित्रकला एवं भाषण के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया, विपिन उपोवेजा तथा विशिष्ट अतिथियों में जनपद पंचायत सरायपाली उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चैधरी, उद्धव नंद, उद्धव भोई, सभापति जनपद पंचायत सरायपाली एवं वार्ड पार्षद सविता जायसवाल ने मां सरस्वती, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर तिलक-चंदन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि सरला कोसरिया ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों की प्रतिभा और रचनात्मक सोच की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता ही भविष्य के भारत की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम अध्यक्ष विपिन उपोवेजा ने भी सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता में झिलमिला, पैकिन, अमरकोट एवं तोरेसिंहा जोन के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने चित्रकला और भाषण के माध्यम से वर्ष 2047 के विकसित भारत की अपनी कल्पना को रचनात्मकता और आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किया।

चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम में प्राथमिक स्तर पर चेतना मानिकपुरी प्राथमिक शाला बिजातीपाली ने प्रथम, वर्षा भोई प्राथमिक शाला पलसापाली ने द्वितीय तथा अंशु दास प्राथमिक शाला पैकिन और निधि दास प्राथमिक शाला शास्त्री नगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

उच्च प्राथमिक स्तर में मनमोहन भोई उच्च प्राथमिक शाला भुजिया ने प्रथम, प्रीति मेहेर तोरेसिंहा एवं कामना साहू सेजेस सरायपाली ने द्वितीय तथा वर्षा साहू, अमरकोट एवं रीना डड़सेना केंदुढ़ार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता के परिणाम में प्राथमिक स्तर पर नितिन हियाल शासकीय प्राथमिक शाला शास्त्री नगर ने प्रथम तथा दिव्या विश्वकर्मा गिरसा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तर में हिमेश कैवर्त उच्च प्राथमिक शाला बोंदा ने प्रथम, सतीश तांडी रिमजी एवं सुबलया हाथी कन्या तोरसिंहा ने द्वितीय तथा खुशबू पटेल पैकिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें