मां महामाया मंदिर घुटकू में नवरात्रि की तैयारियां तेज, देश-व... - CG Sandesh

मां महामाया मंदिर घुटकू में नवरात्रि की तैयारियां तेज, देश-विदेश से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना मंदिर

घुटकू। शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर घुटकू स्थित प्रसिद्ध मां महामाया मंदिर सहित क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। नवरात्रि के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर परिसर की साफ-सफाई, साज-सज्जा, विद्युत व्यवस्था एवं पूजा-अर्चना से संबंधित तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

घुटकू के मंदिरों की धार्मिक एवं आध्यात्मिक विशेषता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ विदेशी श्रद्धालु भी आस्था के साथ पहुंचकर दीप प्रज्वलित करते हैं और माता के दरबार में अपनी श्रद्धा अर्पित करते हैं। मंदिर परिसर में जलने वाले दीप श्रद्धा, विश्वास और आध्यात्मिक एकता का प्रतीक बनकर वातावरण को भक्तिमय बना देते हैं।

नवरात्रि के नौ दिनों तक मां महामाया मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, आरती एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुगम दर्शन को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जा रही हैं।

आदि शक्ति सेवा संस्थान, घुटकू द्वारा नवरात्रि पर्व की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। संस्था के अध्यक्ष श्री मुकेश पाठक, संरक्षक श्री कृष्णा सोनी, श्री नंदकुमार यादव, कोषाध्यक्ष श्री किशोर पटेल, सचिव श्री रवि सोनी एवं सह-सचिव श्री भोजराज पटेल सहित संस्था के सदस्य मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

मंदिर के पुजारी श्री अंकित गौरहा जी ने बताया कि नवरात्रि के दौरान मां महामाया के दर्शन एवं पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारी की जा रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं से नवरात्रि पर्व के दौरान मां महामाया के दरबार में पहुंचकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा मंदिर की व्यवस्थाओं को बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

घुटकू के मंदिरों में देशी-विदेशी श्रद्धालुओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर माता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करना यहां की धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक वातावरण की विशेष पहचान बनता जा रहा है। नवरात्रि के दौरान जब मंदिर परिसर दीपों से जगमगाएगा और माता के जयकारों से गूंजेगा, तब पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर होने की उम्मीद है।

नवरात्रि पर्व के नजदीक आते ही घुटकू में उत्साह और भक्ति का माहौल बनने लगा है। मां महामाया के दरबार को सजाने-संवारने का कार्य तेजी से चल रहा है और श्रद्धालुओं में भी नवरात्रि को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें