बसना : दो अलग-अलग स्थानों से 9 लीटर महुआ शराब बरामद - CG Sandesh

बसना : दो अलग-अलग स्थानों से 9 लीटर महुआ शराब बरामद

बसना थाना क्षेत्र के भंवरपुर चौकी पुलिस ने ग्राम उड़ेला में दो अलग-अलग स्थानों पर कुल 9 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद की है.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 25 सितंबर 2026 की दोपहर भंवरपुर चौकी की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम उड़ेला निवासी जनकलाल रात्रे अपनी बाड़ी में अवैध शराब रखकर बेच रहा है. जिसपर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी जनकलाल रात्रे पिता स्व. कुमार रात्रे, उम्र 26 वर्ष, निवासी उड़ेला को दबोच लिया.

बाड़ी की तलाशी लेने पर 5 लीटर की प्लास्टिक जरिकेन और 2 लीटर की प्लास्टिक बोतल से कुल 07 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब अनुमानित कीमत ₹1,400 बरामद हुई. मामले में आरोपी का कृत्य आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत केस दर्ज किया है.

वहीं दूसरी कार्रवाई में शाम को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम उड़ेला में ही एक अन्य स्थान पर दबिश दी जहाँ आरोपी जमुना प्रसाद रात्रे पिता स्व. कुमार रात्रे, उम्र 42 वर्ष, निवासी उड़ेला के घर-बाड़ी की में तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से पीले रंग के थैले में रखी 2 लीटर क्षमता की प्लास्टिक बोतल से 02 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमत ₹400 बरामद की.

मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(A) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें