बागबाहरा : घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी. - CG Sandesh

बागबाहरा : घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी.

बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम हाथीबाहरा में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला मामला दर्ज किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम हाथीबाहरा निवासी भेखलाल चंद्राकर गुरुवार, 24 सितंबर 2026 की रात लगभग 09:00 बजे अपने पोल्ट्री फार्म से काम निपटाकर घर लौटा और अपनी बजाज सीटी 110X मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GV 6002 को घर के सामने खड़ी कर सोने चला गया.

इसके अगले दिन शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 की सुबह लगभग 05:00 बजे जब वह पोल्ट्री फार्म जाने के लिए उठा और बाहर निकला, तो घर के सामने रखी मोटरसाइकिल वहां गायब थी. भेखलाल ने आसपास के क्षेत्रों और गांव में काफी खोजबीन की, लेकिन वाहन का कोई सुराग नहीं मिला.

चोरी हुई बजाज सीटी 110X मोटरसाइकिल का इंजन नंबर PFXWME67929 और चेसिस नंबर MD2B85AX4MWE15820 है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹40,000 बताई गई है. प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ 303(2)-BNS  का अपराध पंजीबद्ध कर लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें