बसना : 32 वर्षीय विवाहिता महिला तालाब नहाने जाने की बात कहकर... - CG Sandesh

बसना : 32 वर्षीय विवाहिता महिला तालाब नहाने जाने की बात कहकर लापता

बसना थाना क्षेत्र से एक 32 वर्षीय विवाहिता के तालाब नहाने जाने की बात कहकर लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों की काफी खोजबीन के बाद भी जब महिला का कोई सुराग नहीं मिला, तो पति ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम तोषगांव से महिला 23 सितंबर 2026 की सुबह लगभग 07:00 बजे घर से 'गांव के तालाब में नहाने जा रही हूं' कहकर निकली थी, जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी.

महिला के घर न लौटने पर पति व परिजनों ने गांव, आसपास के क्षेत्रों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहाँ संभावित ठिकानों पर काफी खोजबीन और संपर्क करने का प्रयास किया. जब हर जगह तलाश करने के बावजूद कोई पता नहीं चला, तो बसना थाने में लिखित सूचना दर्ज कराई गई. मामले में पुलिस ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार BNS की धारा 140(3) में मामला दर्ज किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें