सरस्वती शिशु मंदिर, बसना में नशा मुक्त भारत एवं साइबर अपराध ... - CG Sandesh

सरस्वती शिशु मंदिर, बसना में नशा मुक्त भारत एवं साइबर अपराध मुक्त जागरूकता अभियान संपन्न

स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बसना में आज "नशा मुक्त व साइबर क्राइम अपराध मुक्त भारत अभियान" के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में - जे. आर. सिदार, समाज शिक्षा संगठन, जनपद पंचायत बसना नरेश पटेल, जनपद पंचायत बसना दुखनासन प्रधान, संयोजक - आदर्शवादी सेवा समिति बरडीह भूपेंद्र प्रधान, पी.टी.आई. - स्वामी आत्मानंद शास. उच्च. माध्य. विद्यालय, बसना भाग्यवती कश्यप, जी.एम.टी. दीपांजलि, जी.एम.टी. दिनेश्वरी साहू, बी.आर.पी. उपस्थित रहे दुखनासन प्रधान ने संबोधित करते हुए कहा कि "वर्तमान समय में यदि युवा नशे की ओर जाएगा तो देश का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। 

नशा सबसे पहले हमारे मस्तिष्क को प्रभावित करता है। गाँवों में इसकी स्थिति और भी दयनीय है। यह मानव जीवन अमूल्य है और विद्यार्थी जीवन उससे भी अनमोल है। यदि विद्यार्थी अपने अध्ययन में लीन रहेगा, तो उसके पास नशा जैसी बुरी आदतों के लिए समय ही नहीं बचेगा।" उन्होंने कहा कि हमारे देश में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने मर्यादा की स्थापना के लिए 14 वर्ष का वनवास सहा। 

में भी अपने जीवन को नशे में बर्बाद न कर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में लगाना चाहिए। प्रश्नोत्तरी सत्र में पूछे गए प्रश्न - 1. अपर कट किस खेल से संबंधित है ? उत्तर - बॉक्सिंग 2. नर्मदा नदी का उद्गम कहाँ से है ? उत्तर - अमरकंटक 3. स्थायी पूँजी कौन सी है ? उत्तर - भूमि 4. मकर संक्रांति के दिन किसकी पूजा की जाती है ? उत्तर - सूर्य देव की 5. सर्वाधिक प्रोटीन किस खाद्य पदार्थ में होता है ? उत्तर - सोयाबीन

साइबर जागरूकता अभियान मे भूपेंद्र चंद्राकर एवं अजय जांगडे ने बताया कि डिजिटल पेमेंट के बढ़ते चलन के साथ साइबर फ्रॉड के मामले भी बढ़े हैं। ठगी के मुख्य तरीके - 1. अनजान लिंक भेजकर मोबाइल का सारा Data चुरा लेना। 2. OTP और फर्जी स्क्रीनशॉट भेजकर पैसा ट्रांसफर करने को कहना। 3. मोबाइल नंबर बंद होने का डर दिखाकर OTP माँगना। 4. वीडियो और ऑडियो कॉल के माध्यम से ब्लैकमेल करना। सुरक्षित रहने के 5 महत्वपूर्ण उपाय - 1. अपना OTP, UPI PIN और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। 2. अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक या App को डाउनलोड न करें। 3. बैंक या पुलिस अधिकारी बनकर फोन आने पर बिना सत्यापन के कोई जानकारी न दें। 4. मोबाइल में स्क्रीन लॉक और मजबूत पासवर्ड अवश्य रखें। 5. सार्वजनिक Wi-Fi पर बैंकिंग जैसे कार्य न करें। 

 किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर या अपने नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने "मैं प्रतिज्ञा ली - कि अपने देश को नशा मुक्त करने के लिए अपनी क्षमतानुसार पूर्ण प्रयास करूँगा और जीवन पर्यंत अपने समाज व परिवार के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करूँगा" का संकल्प लिया। अंत में समिति अध्यक्ष रामचंद्र अग्रवाल ने समस्त अतिथियों को धन्यवाद दिया


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें